भोगनीपुर, कानपुर देहात। महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भोगनीपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को पीड़िता की मां ने थाना भोगनीपुर में तहरीर देकर अपनी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर आरोपी रोहित पुत्र सर्वेश कुमार, निवासी ग्राम मऊखास, थाना भोगनीपुर के विरुद्ध बीएनएस की धारा 64(1), 351(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार 17 जुलाई 2026 को आरोपी रोहित (19 वर्ष) को मांचा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक अमित पोरवाल, कांस्टेबल बबलू एवं कांस्टेबल रामआधार की टीम ने अंजाम दिया।













