कानपुर देहात – कानपुर देहात के राजपुर मे गुरुवार को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने स्कूली बस मे टक्कर मार दी इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया यह घटना राजपुर क्षेत्र में तब हुईं जब सटटी थाना क्षेत्र के ढिकची गांव निवासी 35, वर्षीय अमन पटेल पुत्र सुरेश कटियार अपनी ससुराल रतापुर से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे सामने से आ रही एक स्कूली बस से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई हादसे के बाद विघालय के शिक्षक आचित बाजपेई ने अपने निजी वाहन से घायल अमन पटेल को आनन फानन मे राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया वहां मौजूद चिकित्सक डॉ धुव सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद अमन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया डॉ धुव सिंह ने बताया कि बाइक चालक अमन पटेल नशें की हालत मे था पुलिस ने इस संबंध में कहा है कि प्रार्थना पत्र मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी विघालय के शिक्षक ने यह भी बताया कि स्कूली बस धीमी गति से चल रही थी जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई
संवाददाता
साहिल कटियार
सिकंदरा कानपुर देहात













