औरैया – स्थानीय व्यापारी गौरव रंजन गुप्ता के आवास पर आज भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से शिक्षक एमएलसी मानवेंद्र सिंह ‘गुरुजी’ उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यकर्ताओं से विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।
बैठक में पार्टी की मजबूती और आगामी रणनीतियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान जिले के प्रभारी आनंद सिंह, डी सी डी एफ चेयरमैन अभय सिंह सेंगर, जिला महामंत्री यशवीर सिकरवार, मंडल अध्यक्ष दीपक कश्यप, जिला मंत्री रावेन्द्री शाक्य, पूर्व जिला मंत्री अनिल शाक्य और पखांगोई प्रधान शैलेश मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के बाद मना जश्न
संगठनात्मक बैठक के समापन के बाद माहौल पूरी तरह से उत्सव में बदल गया। वहां मौजूद सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर मंडल अध्यक्ष दीपक कश्यप का जन्मदिन बेहद हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया। सभी ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला, जो पार्टी के भीतर की एकजुटता और मजबूत आपसी समन्वय को दर्शाता है।
रिपोर्ट गौरव कुमार पोरवाल जन सन्देश 24 एरवाकटरा औरैया













