कालपी जालौन – नगर की एक मोहल्ले में व्यक्ति को पड़ोसी से झगड़ा करना महंगा पड़ा वही चौकी प्रभारी ने गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 के तहत अभियुक्त को पुलिस हिरासत में जेल भेजा।
पुलिस के मुताबिक रामगंज चौकी प्रभारी विशाल भड़ाना पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण कर रहे थे वहीं झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने हारिश उर्फ डब्बू पुत्र साकिर निवासी रामगंज पड़ोसी व्यक्ति को गाली गलौज कर झगड़ा कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटना में कालपी पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्त को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डॉक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













