मतदेय स्थलों के संभाजन (Rationalization) के संबंध में 16 जुलाई को आयोजित होगी बैठक

कानपुर देहात। अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों के संभाजन (Rationalization) की कार्यवाही जनपद कानपुर देहात में की जा रही है। मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन के उपरांत संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों/उप जिलाधिकारियों द्वारा विधानसभावार तैयार की गई आलेख्य सूची एवं प्रस्ताव/सुझाव मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराए जा चुके हैं।
मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में प्राप्त प्रस्तावों एवं सुझावों पर विचार-विमर्श हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 16 जुलाई, 2026 को अपराह्न 12:15 बजे कलेक्ट्रेट सभागार कानपुर देहात में बैठक आयोजित की जाएगी। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दलों से निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में प्रतिभाग कर अपने सुझाव प्रस्तुत करने का अनुरोध किया गया है, जिससे मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत मतदेय स्थलों का युक्तिसंगत एवं प्रभावी संभाजन सुनिश्चित किया जा सके।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें