उरई। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण उ०प्र० लखनऊ के पत्र के द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में अन्य पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए संचालित कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजनान्तर्गत (ओ-लेवल एवं सी०सी०सी०) इच्छुक शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाने हेतु संशोधित समयसारिणी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी द्वारा कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन एवं शैक्षिक व अन्य अभिलेखों को अपलोड किया जाना तथा आवेदन की प्रति डाउनलोड कर समस्त अभिलेखों सहित निर्धारित तिथि तक पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में हार्ड कॉपी जमा किये जाने हेतु पूर्व निर्धारित समयावधि दिनांक 16.06.2026 से 10.07.2026 तक संशोधित समयावधि दिनांक 20.07.2026 तक, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी द्वारा ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों एवं अभिलेखों का प्रिंट प्राप्त करना, आय, जाति प्रमाण पत्र व अन्य शैक्षिक अभिलेखों का ऑनलाइन सत्यापन करना एवं उनकी जाँच करना। प्रशिक्षण हेतु पात्र आवेदको को सत्यापित कर लॉक करना तथा अपात्र/त्रुटिपूर्ण आवेदनों को निरस्त करना। निदेशालय द्वारा संस्थावार/पाठ्यक्रमवार आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष जिला स्तरीय चयन समिति के अनुमोदनोपरान्त चयनित अभ्यर्थियों को सत्यापित कर डिजिटली लॉक किया जाना तथा शेष प्रशिक्षणार्थियों की प्रतीक्षा सूची तैयार करने हेतु पूर्व निर्धारित समयावधि दिनांक 24.07.2026 संशोधित समयावधि दिनांक 03.08.2026 तक, चयनित अभ्यर्थियों का सम्बन्धित संस्था द्वारा संस्था में प्रवेश लेते हुये उनका नीलिट में रजिस्ट्रेशन कराना तथा प्रवेश न लेने वाले अभ्यर्थियों के सापेक्ष प्रतीक्षा सूची से पोर्टल पर एलाटमेन्ट करते हुए प्रवेश दिलाना तथा सूचना ऑनलाइन लॉगिन पर अपडेट किया जाना तथा छात्रों का आधार आधारित बायोमैट्रिक/फेशियल ऑथन्टिकेशन के माध्यम से उपस्थिति हेतु प्रक्रिया पूर्ण किया जाने हेतु पूर्व निर्धारित समयावधि दिनांक 25.07.2026 से 31.07.2026 तक संशोधित समयावधि दिनांक 10.08.2026 तक, *प्रशिक्षणदायी संस्थाओं द्वारा चयनित प्रशिक्षणार्थियो का प्रशिक्षण प्रारम्भ कराए जाने हेतु पूर्व निर्धारित समयावधि दिनांक 01.08.2026 से प्रशिक्षण प्रारम्भ संशोधित समयावधि दिनांक 11.08.2026 से प्रशिक्षण प्रारम्भ है।
अतः शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को सूचित किया जाता है कि वह उपरोक्तानुसार निर्धारित तिथियों में अपना आवेदन पत्र आनलाइन भरकर दो प्रतियों में वांछित संलग्नकों सहित अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें।













