कालपी (जालौन) 10 दिन पूर्व बाजार में पत्नी की जंजीर अज्ञात बाइक सवारों के द्वारा छीनने की घटना पर कोतवाली कालपी में घटना से संबंधित मुकदमा दर्ज न होने पर तहसील दिवस पर मौजूद दंपति ने पुलिस उपाधीक्षक कालपी को शिकायती पत्र प्रस्तुत कर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग उठाई।
शनिवार के दिन नगर मोहल्ला सदर बाजार निवासी एवं सरस्वती विद्या मंदिर कार्यालय लेखाकार अर्जुन प्रसाद मौर्य 26 जून को अपनी पत्नी के साथ शाम बाजार सब्जी खरीदने गए थे टरननगंज चौकी समीप जब वह दुकान से सब्जी खरीद रहे थे तभी पीछे से आए हुए दो बाइक सवार अज्ञात युवकों ने उनकी पत्नी सावित्री के गले से झपट्टा मारकर चेन लेकर भाग गये थे घटना के बाबत मौजूद व्यापारियों एवं दुकानदारों एवं राहगीरों के बीच हड़कंप मच गया था घटना के बाबत पीड़ित पति ने कोतवाली कालपी में शिकायती पत्र प्रस्तुत कर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की थी फिर भी 10 दिन होने के बावजूद भी आज तक कोतवाली में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया फिर भी पुलिस घटना के खुलासा कराने का बहाना बना रही है वही पीड़ित दंपत्ति रिपोर्ट पाने के लिए दर-दर भटक रहा है उन्होंने अपनी चैन की कीमत लगभग ढाई लाख रुपए बताई है फिर भी चोरी लूट की रिपोर्ट कोतवाली में आज भी दर्ज नहीं हुई है रिपोर्ट दर्ज न होना पुलिस पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













