तहसील के समस्त लेखपाल संबंधित ग्रामों के सचिवालय में तीन दिन बैठकर जनता की राजस्व संबंधित समस्याओं को सुनकर करेंगे निस्तारण- उप जिलाधिकारी

कालपी (जालौन) सरकार तथा जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे के निर्देश मिलते ही उप जिलाधिकारी ने तहसील से संबंधित 82 लेखपालों को अपने अपने संबंधित ग्रामों में स्थित सचिवालय सोमवार बुधवार गुरुवार तीनों दिन बैठकर आने वाले ग्राम वासियों की राजस्व संबंधित शिकायतों को सुनकर गुणवत्ता परख तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
शनिवार को तहसील दिवस में मौजूद उप जिलाधिकारी अमित शेखर ने लेखपालों के लिए निर्गत आदेश की एक छाया प्रति देते हुए अवगत कराया कि राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश अनुभाग चार लखनऊ तथा 29 जून जिलाधिकारी आदेश के तहत तहसील के समस्त लेखपालों में जैसे कुमारी प्रिया सिंह चौहान कुमारी सुलेखा प्रजापति शिवम वर्मा योगेश यादव कमलेश द्विवेदी विद्यासागर छविनाथ सिंह पाल मंगल सिंह पाल शिवमंगल पाठक आदि 82 लेखपाल को आदेश की प्रति देकर हफ्ते में तीन दिन सोमवार बुधवार गुरुवार ग्राम से संबंधित लेखपाल सचिवालय में बैठकर राजस्व संबंधित शिकायतों को सुनकर मौके में ही निस्तारण करने के आदेश जारी किए कोई भी समस्या यदि निस्तारण नहीं होती उस समस्या को मुझे तत्काल बताएं उस समस्या का मेरे द्वारा तत्काल निस्तारण किया जाएगा उन्होंने बताया ग्राम से राजस्व संबंधित छोटी-छोटी शिकायत लेकर के फरियादी तहसील के चक्कर लगाता था अब राजस्व संबंधित शिकायतें प्रत्येक ग्राम वासियों की सचिवालय में ही सुनी जाएगी वही निस्तारण किया जाएगा अब ग्राम वासियों को राजस्व संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए तहसील में नहीं आना पड़ेगा उन्होंने कहां कि निर्धारित तिथि दिन मेरे द्वारा तथा अन्य अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण दौरान सचिवालय में यदि लेखपाल नहीं मिला ऐसे लेखपाल की खैर नहीं होगी उन्होंने कहा जो मेरे द्वारा आदेश जारी हुआ है उस आदेश को समस्त लेखपाल साक्षरता से पालन कर निर्धारित दिनों में सचिवालय में मौजूद मिलने के निर्देश दिए बताते चलें की उप जिलाधिकारी अमित शेखर ने सरकार आदेश पहले यह ग्राम वासियों के लिए अनोखी पहल कर कि अब लेखपाल सचिवालय में बैठकर समस्याओं का निस्तारण करेंगे समस्या को सरकार ने संज्ञान में लेकर तत्काल मुख्यमंत्री के द्वारा लेखपालों के बैठने आदेश जारी किया उक्त पहल में मुख्यमंत्री एवं उप जिलाधिकारी ने समस्त तहसील ग्राम वासियों ने भूर भूर प्रशंसा की।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें