वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत केन्द्रीय विद्यालय माती में ’आम बहार-आपके द्वार’ थीम पर आयोजित किया गया आम पौध भण्डारा।

 

 वन महोत्सव सप्ताह के अन्तर्गत पीएम  केन्द्रीय विद्यालय, माती, कानपुर देहात में आम बहार-आपके द्वार की थीम पर वन विभाग द्वारा आम के पौधों का भण्डारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त भण्डारा कार्यक्रम में पीएम केन्द्रीय विद्यालय माती, कानपुर देहात के छात्र-छात्राओ को दिनांक 12 जुलाई 2026 को होने वाले वृक्षारोपण महायज्ञ के सम्बन्ध में जागरूक करते हुये प्रधानमंत्री  द्वारा आवाहन किये गये एक पेड़ माँ के नाम के अन्तर्गत एक-एक पौधा अपनी माँ के नाम रोपित करने हेतु प्रेरित किया गया।
प्रोमिला, प्रभागीय वनाधिकारी, कानपुर देहात द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्कूली छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगणों को आम की प्रजाति के पौधों का वितरण किया गया। प्रभागीय वनाधिकारी, कानपुर देहात द्वारा स्थानीय जन-मानस से भी अपील की गयी कि दिनांक 12 जुलाई 2026 को वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 को जन-आन्दोलन का रूप देते हुये अधिक से अधिक संख्या में पौधों का रोपण करते हुये मुख्यमंत्री  के इस महत्वाकांक्षी अभियान को सफल बनाने में योगदान अवश्य करें।
डा0 अपूर्वा पाण्डेय, उप प्रभागीय वनाधिकारी, कानपुर देहात द्वारा आम बहार-आपके द्वार की थीम पर आयोजित किये गये आम प्रजाति के पौधों के भण्डारा के सम्बन्ध में समस्त स्कूली छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगणों को अवगत कराते हुये वितरित किये गये आम प्रजाति के पौधों को रोपित करने की तकनीक समझायी गयी तथा समस्त स्कूली छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगणों से उक्त पौधों को अपनी माँ के नाम रोपित करने का आवाहन किया गया।
उक्त आम भण्डारा कार्यक्रम में पीएम  केन्द्रीय विद्यालय के स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया एवं प्राप्त आम प्रजाति के पौधों को अपनी माँ के नाम रोपित करने की शपथ भी ली गयी। कार्यक्रम में पीएम केन्द्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकगण तथा वन विभाग के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

(प्रोमिला)
प्रभागीय वनाधिकारी
कानपुर देहात

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें