कालपी (जालौन) सड़क में बीती रात 52 वर्षीय मतोले मंसूरी पुत्र भूरा मंसूरी निवासी आलमपुर रविवार की रात सड़क में वाहनों की टक्कर पर बुरी तरह घायल हुआ घटना की सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस कर्मियों ने सड़क से घायल अवस्था में उठाकर घायल अधेड़ व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में इलाज हेतु भर्ती कराया अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आदर्श गौतम ने घायल मरीज की जांच की जांच दौरान स्थिति नाजुक पाए जाने पर प्राथमिकी उपचार कर जिला अस्पताल उरई रिफर किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













