पुल के मरम्तीकरण कार्य को कंपनी के जिम्मेदार लोग समय से पूरा करें-डीएम

हाईवे में यातायात व्यवस्था को चुस्त दूरस्थ करें-एसपी

कालपी (जालौन) जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक समेत दोनों ने संयुक्त रूप से प्राधिकरण अवर अभियंताओं तथा कंपनी के लोगों साथ पुराने यमुना पुल में हो रहे मरम्मती करण कार्य को विंदुवार निरीक्षण कर निर्देश दिए।
रविवार की शाम डीएम राजेश कुमार पांडे पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने उप जिलाधिकारी अमित शेखर सीओ राजेश कमल प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी एवं हाईवे प्राधिकरण के लोगों के साथ यमुना के पुराने पुल पर मरम्तिकरण कार्य को प्रत्येक बिंदुओं में निरीक्षण किया साथ में उन्होंने मौजूद अवर अभियंताओं को निर्देश देते हुए कहा कि मरम्तिकरण कार्य को शीघ्र पूरा करे जिससे यातायात व्यवस्था पर व्यवधान न हो सके इसके उपरांत पूरी टीम ने यमुना नए पुल में जाकर यातायात व्यवस्था का जायजा लेकर निर्देश दिए इसके उपरांत डीएम अमले के साथ आलमपुर स्थित मां बनखंडी मंदिर दरबार में पहुंचकर मंदिर में मौजूद महंत जमुना दास महाराज को प्रणाम किया तथा उन्होंने मां देवी दरबार पर माथा टेक कर स्वयं तथा जनपद हेतु खुशी का आशीर्वाद मांगा इसके उपरांत उनका अमला उरई के लिए कूच कर गया।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें