समाधान समारोह-2026 के तहत सर्वोच्च न्यायालय में लंबित वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन 21, 22 एवं 23 अगस्त को

कानपुर देहात। सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि मुख्य न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के निर्देशन में देशभर में सर्वोच्च न्यायालय में लंबित वादों के सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण के उद्देश्य से समाधान समारोह-2026 का शुभारम्भ 21 अप्रैल, 2026 को किया गया है। यह अभियान 21, 22 एवं 23 अगस्त, 2026 को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत के साथ सम्पन्न होगा। विशेष लोक अदालत में ऐसे वादों को सम्मिलित किया जाएगा, जिनका निस्तारण पक्षकारों की पारस्परिक सहमति एवं समझौते के आधार पर संभव है।
जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, रविन्द्र सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के कुशल मार्गदर्शन में नूपुर श्रीवास्तव, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात द्वारा समाधान समारोह-2026 को सफल बनाने एवं अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुँचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। पक्षकारों के मध्य सुलह-समझौते को प्रोत्साहित करने हेतु विधिक सेवा प्राधिकरणों एवं समितियों के मध्यस्थता केन्द्रों पर प्रशिक्षित मध्यस्थों तथा अधिकारियों के मार्गदर्शन में सुलह वार्ता आयोजित की जाएगी। पक्षकार इन सुलह वार्ताओं में व्यक्तिगत रूप से अथवा वर्चुअल माध्यम से भी सम्मिलित हो सकते हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात ने जनपद के समस्त वादकारियों से अपील की है कि वे अपने मामलों को विशेष लोक अदालत में सम्मिलित कराकर सुलह-समझौते के माध्यम से शीघ्र एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण का लाभ प्राप्त करें। इच्छुक वादकारी जनपद न्यायालय कानपुर देहात की वेबसाइट https://kanpurdehat.dcourts.gov.in/ पर उपलब्ध ऑनलाइन लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष संख्या 05111-299253 पर संपर्क किया जा सकता है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें