पुलिस लाइन में स्वच्छता अभियान, वामा सारथी अध्यक्षा ने परिवारों को किया जागरूक

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में रविवार को पुलिस लाइन स्थित आवासीय परिसर में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान वामा सारथी अध्यक्षा अर्चना सिरोही ने पुलिस परिवारों से संवाद कर स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।
भ्रमण के दौरान उन्होंने आवासीय क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए नियमित साफ-सफाई, कूड़ा-करकट के उचित निस्तारण और परिसर को स्वच्छ रखने के लिए सभी को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं व्यवस्थित आवासीय परिसर बेहतर स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक वातावरण का प्रतीक होता है।
निरीक्षण के दौरान  सचिन यादव और  अनुरूध मिश्रा के आवासीय क्षेत्र स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित पाए जाने पर उनकी सराहना की गई तथा अन्य पुलिस परिवारों को भी उनसे प्रेरणा लेकर स्वच्छता अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
अभियान के अंतर्गत सभी पुलिस परिवारों से अपने घरों और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने, प्लास्टिक सहित अन्य अपशिष्ट का उचित निस्तारण करने तथा सामूहिक स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई। साथ ही बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें