आधा दर्जन दबंग लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की तथा अवैध तमंचा से मारने की नीयत से फायरिंग कर घर तथा मोहल्ले में भय व्याप्त

कालपी जालौन – बीती रात छह लोगों ने एक घर में घुसकर युवक की मारपीट की तथा अवैध तमंचा से जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दहशत फैलाई घटना में पीड़ित ने कोतवाली कालपी में शिकायती पत्र प्रस्तुत कर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की गुहार लगाई।
ग्राम मैनूपुर निवासी देवनारायण पुत्र जगत नारायण ने शनिवार को कोतवाली कालपी में मौजूद प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी को शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि मेरा पुत्र अभिषेक दीक्षित दिनांक 03.07.2026 दिन शुक्रवार की शाम ग्राम मैनूपुर में घर की दीवार गिरी पड़ी थी जिसको देखने गया था वही समय लगभग रात्रि 9 बजे घर वापस हो रहा था तभी मेरे गांव के निवासी प्रमोद दीक्षित पुत्र रामअवतार, अतुल दीक्षित उर्फ मोन्टू पुत्र प्रमोद दीक्षित, दरवेश पुत्र रामबाबू, राममोहन दीक्षित पुत्र रामलखन दीक्षित, ओम प्रकाश पुत्र रामलखन, रोहित उर्फ अक्कू पुत्र रामदर्शन समेत लोग एक राय होकर मेरे पुत्र को गाली गलौज कर मार पीट करने लगे तभी मेरा पुत्र जान बचा कर दौड़ता हुआ घर आया उपरोक्त हमलावर पीछा करते हुये घर में घुस कर मेरे पुत्र के साथ मार पीट की वही घर पर मौजूद महिलाओं के शोरगुल से जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। वही कुछ मिनट बाद अतुल उर्फ मोन्टू अवैध असलहा घर से लाकर जान से मारने की नियत से रास्ते में खड़े होकर घर की ओर ताबड़ तोड़ फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुनकर विशम्भर निषाद पुत्र भग्गा आदि लोगों ने आकर ललकारते हुये फायरिंग करने से मना किया तभी हमलावर अवैध शस्त्र लेकर वापस अपने घर को चले गये। उक्त व्यक्ति पूर्व में दिनांक 13. 03.2026 में प्रार्थी पर भी जानलेवा हमला भी कर चुके है जिसमें दबंगों के ऊपर धारा 115/2 व 351/2 व 324/4 बी०एन०एस० धाराओं में मुकदमा पंजीकृत भी हुआ था एंव दिनांक 23.06.2026 में प्रार्थी के भाई दीलिप पर भी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे चुके है। उक्त घटना की सूचना प्रार्थी ने थाना कोतवाली कालपी में प्रार्थना पत्र के जरिये दी थी। उक्त लोग दबंग किस्म के व्यक्ति हैं एंव इनके खिलाफ धारा 307 एवं अन्य गैर कानूनी कार्यों के चलते पूर्व में भी मुकदमा पंजीकृत है।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें