मां के नाम एक वृक्ष रोपण कर धरती मां को हरा-भरा करने के लिए सभी लोग ले संकल्प-विनोद चतुर्वेदी

कालपी जालौन – कालपी वन विभाग क्षेत्र मे विधायक ने अटल वन प्रांगण में वन विभाग रेंजर एवं स्टाफ की मौजूदगी में मां के नाम एक वृक्ष आरोपित कर हरित क्रांति का संदेश दिया।
शनिवार के दिन विधायक विनोद चतुर्वेदी ने हाईवे समीप अटल वन जंगल में पीपल एवं महोगनी वृक्षों का रोपण करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को एक वृक्ष का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण हेतु संदेश दिया उन्होंने कहा की वृक्ष आरोपित कर उनको अपने पुत्र के समान सुरक्षा एवं पालन पोषण कर बड़ा बनाने के लिए वृक्षारोपित करने वाले संकल्प लें जिस जगह वृक्ष होता है वह जगह ऑक्सीजन से चारों ओर सुशोभित होती हुई नजर आती है साथ में प्रदूषण से मुक्ति मिलती है, उन्होंने कहा वृक्ष मनुष्य के जीवन में संजीवनी की तरह लाभदायक होता है उन्होंने लोगों से एक वृक्ष लगाने के लिए पुरजोर आवाहन किया किया उन्होंने कहा कि प्रत्येक मनुष्य के लिए वृक्ष लगाकर उनको पुत्र के समान पालन पोषण कर बड़ा बनाना जीवन के लिए महत्वपूर्ण तथा शरीर को स्वस्थ बनाए रखने हेतु संजीवनी बूटी की तरह लाभदायक होता है तथा मनुष्य के शरीर बीमारियों को पूरी तरह खत्म करने में वृक्ष की अहम भूमिका साबित होती है मौके में प्रेस क्लब अध्यक्ष कालपी मनोज चतुर्वेदी बन रेंजर रवी मोहन कटियार क्षेत्रीय वन अधिकारी देवेंद्र सिंह वन दरोगा अजीत कुमार मन्ना सिंह महेंद्र सिंह नरेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें