कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए अपराध नियंत्रण अभियान के तहत जनपद पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक वारंटी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और अवैध शराब भी बरामद की।
थाना गजनेर पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं से संबंधित मामले में वारंटी आसाम सिंह को गिरफ्तार किया। वहीं थाना मूसानगर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, बीएनएस तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में मुख्तार अहमद और राज राइन को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।
इसके अलावा गजनेर पुलिस ने मोहित मिश्रा के कब्जे से 38 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया।
जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में 19 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई भी की। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।













