जालौन। जिलाधकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र०, लखनऊ के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन के उपरान्त मतदेय स्थल पर 1200 मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थलों का सम्भाजन, मतदेय स्थल का भवन जर्जर होने, 02 किमी0 से अधिक दूरी होने तथा 300 से कम मतदाता होने पर 45-जालौन (अ०जा०) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में समाविष्ट 219-माधौगढ़, 220-कालपी एवं 221-उरई (अ०जा०) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों का सम्भाजन/समायोजित कर आलेख्य सूची दिनांक 04.07.2026 को प्रकाशित कर दी गयी है जो तहसील माधौगढ़/जालौन/कोंच/कालपी एवं उरई तथा जिला निर्वाचन कार्यालय में निरीक्षण हेतु कार्यालय दिवस एवं कार्यालय समय में निःशुल्क उपलब्ध है।
सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि 219-माधौगढ़, 220-कालपी, 221-उरई (अ०जा०) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों की प्रकाशित की गयी आलेख्य सूची में अंकित प्रविष्टि पर अथवा किसी मतदेय स्थल के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रतिनिधि को आपत्ति/शिकायत/सुझाव हो तो वह अपनी आपत्ति/शिकायत/सुझाव लिखित रूप से सम्बन्धित उप जिलाधिकारी/तहसीलदार अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय में दिनांक 13.07.2026 तक कार्यालय दिवस एवं समय में प्रस्तुत कर सकते है।













