स्वास्थ्य का हाल जानने पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
बुंदेलखंड अधिकार सेना प्रमुख बृजभूषण राजपूत ने अश्वनी तिवारी से की आत्मीय मुलाकात
कालपी (जालौन)। बुंदेलखंड अधिकार सेना के प्रमुख एवं चरखारी विधानसभा से विधायक बृजभूषण राजपूत (दादा साहब) ने कालपी स्थित अश्वनी तिवारी महाराज के आवास पर पहुँचकर उनका स्वास्थ्य हालचाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएँ दीं।
इस दौरान विधायक बृजभूषण राजपूत ने परिवारजनों से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। साथ ही क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक, जनहित एवं समसामयिक विषयों पर विस्तार से सकारात्मक चर्चा की। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सुख-दुःख में सहभागी होना जनप्रतिनिधि का दायित्व है और जनता के हितों के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी, छोटू बिश्नोई, आरिफ दीवान, पत्रकार पवनदीप निषाद प्रधान व्यास मंदिर , नफीस अंसारी, पप्पू यादव, मनोज पांडे, अनुराग पंडित, सर्वेश पुरवार, अतुल शुक्ला, उदित राजपूत, बृजेंद्र सिंह राजपूत, अनिल भइया, मोहित भाई, अकील भाई, रविकांत मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंत में अश्वनी तिवारी महाराज एवं उनके परिजनों ने विधायक बृजभूषण राजपूत सहित सभी आगंतुकों का आत्मीय आगमन, शुभकामनाओं एवं स्नेह के लिए हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया।
आर०एन०शुक्ला पत्रकार













