उरई। प्र० जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण, उ०प्र०, लखनऊ के पत्र दिनांक 01.07.2026 द्वारा अवगत कराया गया है कि हज आवेदन हेतु हज कमेटी ऑफ इण्डिया ने हज-2027 की आधिकारिक घोषणा कर दी गयी है, जिसके अनुसार इच्छुक हज आवेदक हज कमेटी ऑफ इण्डिया की वेबसाइट https://www.hajcommittee.gov.in तथा मोबाइल एप्लीकेशन “हज सुविधा” पर उपलब्ध हज ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से कर सकते है। हज आवेदन करने की अन्तिम तिथि 20.07 2026 (रात्रि 11:59 बजे) तक निर्धारित है। हज आवेदन-2027 हेतु जनपद के मदरसा दारुल उलूम बरकाते मोहम्मदिया, रजा नगर, करसान रोड़, उरई में हज यात्रियों की सुविधा हेतु हज ई-सुविधा केन्द्र बनाकर निःशुल्क आवेदन की सुविधा प्रदान की जायेगी।हज-2027 आवेदन के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा-निर्देश निम्नवत् हैं:-
पासपोर्ट मशीन पठित होना चाहिये, हस्तलिखित मान्य नहीं होगा तथा आवेदन की अन्तिम तिथि 20.07.2026 है, पासपोर्ट की वैधता तिथि 31.12.2027 तक होना अनिवार्य है, हज-2027 हेतु मात्र दो श्रेणी होगी प्रथम 40 दिवस व द्वितीय 20 दिवस यात्री आवेदन करते समय अपनी सुविधानुसार विकल्प चुनें। 20 दिवस का विकल्प चयनित करने वालों हेतु केवल सात (07) उड़ान स्थल निर्धारित है। (अहमदाबाद,बैंगलोर, चेन्नई, कोच्चिन, दिल्ली, हैदराबाद व मुम्बई) सामान्य यात्रा हेतु निर्धारित शर्तें हज-2026 की भाँति रहेगी,ऑनलाइन आवेदन करते समय पासपोर्ट साइज फोटो, पासपोर्ट का प्रथम पृष्ठ, अन्तिम पृष्ठ, आवासीय प्रमाण पत्र, बैंक खाते का विवरण, कैंसल्ड चेक अथवा बैंक पासबुक की प्रति अपलोड करनी होगी,विस्तृत दिशा-निर्देश हज पॉलिसी सहित हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई व उ०प्र० राज्य हज समिति की वेबसाइट पर उपलब्ध है। फार्म भरने से पूर्व इसका अवलोकन अवश्य कर लें,हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई ने हज 2026 हेतु लखनऊ हवाई अड्डे से जाने वाले हज यात्रियों से रू0 3,52,550/- व दिल्ली से रू0 3,46,600/- की धनराशि कुल हज खर्च के रूप में जमा करायी गयी थी,हज-2027 हेतु अधिकतम 05 लोग एक साथ आवेदन कर सकते हैं परन्तु सभी आवेदनकर्ता एक ही श्रेणी का होना एवं स्वयं का मोबाइल नम्बर अंकित करना आवश्यक होगा,बिना मेहरम श्रेणी में 65 वर्ष व 65+ की महिलायें भी Ladies Without Mehram Category में आवेदन कर सकती हैं परन्तु 65+ की महिला के साथ एक कम्पेनियन आवश्यक होगा जिसकी आयु 40 से 64 के बीच हो ,65+ के सामान्य आवेदकों को आवेदन हेतु प्रति एक कम्पेनियन जिसकी आयु 40 से 64 के बीच हो आवश्यक होगा ,हज-2027 के प्रसार-प्रचार हेतु जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, मा० सदस्यगण, उ०प्र० राज्य हज समिति व अल्पसंख्यक अधिकारियों द्वारा नामित व्यक्ति ही अधिकृत होगा ,ऑनलाइन आवेदन उपरान्त आवेदन फार्म का प्रिन्टआउट डाउनलोड करना होगा एवं उसे उ०प्र० राज्य हज समिति को उपलब्ध कराना होगा।
अतः वर्ष 2027 में हज यात्रा पर जाने वाले इच्छुक हज यात्री उपरोक्तानुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।













