एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में कानपुर देहात पुलिस ने रचा इतिहास, जन शिकायतों के निस्तारण में फिर बनी प्रदेश की नंबर-1

 

आईजीआरएस जून-2026 की मासिक रैंकिंग में कानपुर देहात पुलिस ने उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट कार्यशैली का दिया परिचय

कानपुर देहात। जन शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के क्षेत्र में कानपुर देहात पुलिस ने एक बार फिर प्रदेश स्तर पर नया इतिहास रच दिया है। मुख्यमंत्री जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) की जून-2026 की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट में कानपुर देहात पुलिस ने उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय दिया है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि का श्रेय पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के प्रभावी नेतृत्व, सतत मॉनिटरिंग, जवाबदेही आधारित कार्यप्रणाली एवं जनकेंद्रित पुलिसिंग को दिया जा रहा है। उनके निर्देशन में प्रत्येक शिकायत की नियमित समीक्षा की गई तथा समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया गया। परिणामस्वरूप कानपुर देहात पुलिस ने प्रदेशभर में सर्वोच्च स्थान हासिल कर एक नई मिसाल कायम की है।
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि यह उपलब्धि केवल रैंकिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास, संवेदनशीलता तथा जवाबदेही का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई प्रणाली का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को समय पर न्याय एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है और इसी लक्ष्य को पूरी टीम ने समर्पित भाव से पूरा किया है।
उन्होंने इस सफलता के लिए जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों तथा पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता, ईमानदारी एवं उत्कृष्ट कार्यशैली के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानपुर देहात पुलिस जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और बेहतर पुलिसिंग के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।
प्रदेश में लगातार शीर्ष स्थान प्राप्त करने से कानपुर देहात पुलिस की कार्यशैली को नई पहचान मिली है। यह उपलब्धि न केवल पुलिस विभाग के लिए गर्व का विषय है, बल्कि जनविश्वास को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी मानी जा रही है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें