भोगनीपुर (कानपुर देहात)। ग्राम धार, अनंतरामपुर में पिछले दिनों मूसानगर हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में अनंतरामपुर निवासी रूप सिंह संखवार एवं अजय यादव की दर्दनाक मृत्यु हो गई थी, जबकि अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
आज समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष भोगनीपुर राघव अग्निहोत्री ने दिवंगतों के परिजनों के घर पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाया तथा अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा देते हुए कहा कि जब भी किसी प्रकार की आवश्यकता हो, वे बेझिझक संपर्क करें।
इस दौरान जालौन-गरौठा-भोगनीपुर के सांसद नारायण दास अहेरवार ने भी दूरभाष पर पीड़ित परिवारों से बात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
इस दुखद अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राम अवतार इंजीनियर विधानसभा उपाध्यक्ष सर्वनाम सचान उत्तम ठाकुर वीरेंद्र सिंह चौहान आदि लोग मौजूद रहे













