कानपुर देहात – प्रमुख सचिव, कृषि उ0प्र0 शासन के रेडियोग्राम के निर्देश के अनुपालन में जिलाधिकारी महोदय के द्वारा उर्वरक की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के तथा कालाबाजारी रोकने तथा निर्धारित मूल्यों पर उर्वरक को उपलब्ध कराने एवं कृषकों में वितरण कराने के लिये जनपद में कुल 06 संयुक्त टीमें गठित कर उनको तहसील आवंटित कर सरकारी एवं निजी उर्वरक प्रतिष्ठानों पर औचक छापे डाले जाने के लिये निर्देश दिये गये। उक्त के निर्देश में जनपद में कुल 27 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापे डालकर 24 नमूने ग्रहित किये गये। 04 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
जिला कृषि अधिकारी एवं तहसीलदार भोगनीपुर कानपुर देहात के द्वारा तहसील भोगनीपुर में छापे की कार्यवाही की गयी। जिसमें सरकारी क्रय-विक्रय समिति से 02 नमूने ग्रहित किये गये। कुशवाहा खाद भण्डार मण्डी रोड पुखरायां से 02 नमूने ग्रहित किये गये। स्टाॅक एवं रेट बोर्ड प्रदर्शित न करने एवं स्टाक एवं वितरण रजिस्टर अद्यतन न होने के कारण कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जय बालाजी खाद भण्डार मण्डी रोड पुखरायां से 02 नमूने ग्रहित किये गये स्टाॅक एवं वितरण रजिस्टर अद्यतन पाया गया। जय बाबा टेªªडर्स मण्डी रोड पुखरायां का प्रतिष्ठान बन्द पाया गया। बरकाती खाद भण्डार मूसानगर इनका स्टाक एवं वितरण रजिस्टर अद्यतन पाया गया। चिस्ती खाद भण्डार मूसानगर का स्टाक एवं वितरण रजिस्टर अद्यतन पाया गया, इनके प्रतिष्ठान से 01 नमूना ग्रहित किया गया। नसीम खाद भण्डार मूसानगर से 01 नमूना ग्रहित किया गया। स्टाक एवं वितरण रजिस्टर अद्यतन पाया गया। लतीफ खाद भण्डार मूसानगर से 01 नमूना ग्रहित किया गया। स्टाॅक एवं वितरण रजिस्टर अद्यतन पाया गया। किसान एग्रो एजेन्सी मूसानगर का प्रतिष्ठान बन्द पाया गया। जिस कारण कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। उप कृषि निदेशक कानपुर देहात एवं तहसीलदार अकबरपुर द्वारा तहसील अकबरपुर में कुल 03 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापे डालकर 08 उर्वरक के नमूने ग्रहित किये गये तथा एस0के0 खाद भण्डार जगजीवन बम्बा अकबरपुर का प्रतिष्ठान बन्द होने के कारण, कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। प्रतिष्ठा यादव वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए कार्यालय-जिला कृषि अधिकारी कानपुर देहात एवं उपजिलाधिकारी सिकन्दरा के द्वारा 05 प्रतिष्ठानों पर छापे डालकर 01 नमूना ग्रहित किया गया।
सन्दीप कुमार वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए कार्यालय उपसम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी अकबरपुर कानपुर देहात एवं तहसीलदार मैथा द्वारा 02 छापे डालकर 02 नमूने ग्रहित किये गये। जिला कृषि रक्षा अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी डेरापुर द्वारा 04 छापे डालकर 01 नमूना ग्रहित किया गया।













