शासकीय अधिवक्ता निधन पर बारसंघ अधिवक्ताओ पर शोक

कालपी जालौन – 82 वर्षीय शासकीय अधिवक्ता निसार अहमद निवासी उरई का बुधवार शाम अचानक वृद्धावस्था एवं बीमारी के चलते अचानक निधन हो गया निधन की सूचना जैसे ही गुरुवार को सुबह बार संघ संगठन अधिवक्ताओं को मिली तो तत्काल बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की अध्यक्षता में तथा अधिवक्ताओं की मौजूदगी में शोक सभा तहसील कालपी में आयोजित की गई अधिवक्ता द्विवेदी ने कहा कि उनकी शासकीय अधिवक्ता के रूप में उरई से तहसील कालपी तक सेवाएं रही है उन्होंने सदैव अधिवक्ताओ से अच्छे मधुर संबंध बनाकर अपने कार्यों को अंजाम देते थे जिससे उनकी यादगार हमारे जीवन में सदैव समावेश रहेगी उनकी यादगार को भूलना असंभव साबित होगा मौजूद अधिवक्ताओं ने दो मिनट मौन रखकर मृतक परिवार को धैर्य धारण बनाए रखने के लिए ईश्वर से कामना की तथा सभी अधिवक्ता न्यायालय से विरत रहे शोक संवेदना प्रकट करने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश द्विवेदी पूर्व बार संघ अध्यक्ष जय किशोर कुलश्रेष्ठ सिद्धन बाबू एमके सैनी लखन कुलश्रेष्ठ नोटरी अधिवक्ता मनोज दीक्षित बैंक अधिवक्ता पीयूष दीक्षित मोहित द्विवेदी बृज नारायण द्विवेदी अपूर्व श्रीवास्तव राधेश्याम गुप्ता राकेश प्रणामी मनोज जाटव राजेश गुप्ता दिनेश बाबू श्रीवास्तव रवि तिवारी रामकुमार तिवारी बाबूराम सालोनिया नोटरी अधिवक्ता शिव सिंह राठौर मोहनलाल श्रीवास महाराज सिंह पाल रिंकू कुशवाहा राजेंद्र तिवारी आदि लोग मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें