कानपुर देहात जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रशान्त साहू ने बताया कि हज-2027 के आवेदन हेतु हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई द्वारा दिनांक 22.06.2026 द्वारा ऑनलाइन आवेदन किये जाने के सम्बन्ध में घोषणा की जा चुकी है। विगत वर्षों की भाँति जिला स्तर पर हज ई-सुविधा केन्द्र स्थापित किये जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुये हैं। आनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 20 जुलाई, 2026 है। आवेदन के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश निम्नवत हैः-
1. पासपोर्ट मशीन पठित होना चाहिए, हस्तलिखित मान्य नही होगा तथा आवेदन की अन्तिम तिथि 20.07.2026 या उससे पूर्व का हो, जिसकी वैधता तिथि 31.12.2027 तो होना अनिवार्य है।
2 हज-2027 हेतु सामान्य 40 दिवस की यात्रा के अतिरिक्त छोटी 20 दिवसीय हज यात्रा हेतु आवेदन करने का विकल्प रखा गया है जिसमें कम सींटे उपलब्ध है। ऐसा विकल्प चयनित करने वालों हेतु केवल सात (07) उड़ान स्थल निर्धारित हैं (अहमदाबाद, बैंगलौर, चेन्नई, कोच्चिन, दिल्ली, हैदराबाद व मुम्बई) सामान्य यात्रा हेतु निर्धारित शर्ते हज 2026 की भांति ही रहेंगी।
3.आनलाइन आवेदन करते समय पासपोर्ट साइज फोटो, पासपोर्ट का प्रथम पृष्ठ, अन्तिम पृष्ठ, ऐडरेस प्रूफ, बैंक खाते का विवरण जिसमें कैंसल्ड चेक अथवा बैंक पासबुक की प्रति भी आवेदनकर्ता को अपलोड करनी होगी।
4. विस्तृत दिशा-निर्देश हज पालिसी सहित हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई की वेबसाइट https://www.hajcommittee.gov.in व उ०प्र० राज्य हज समिति की वेबसाइट https://www.hajcommittee.up.gov.in पर उपलब्ध है। फार्म भरने से पूर्व इसका अवलोकन अवश्य कर लें।5. हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई ने हज सत्र-2026 हेतु लखनऊ हवाई अड्डे से जाने वाले हज यात्रियों से रू० 3,52,550/- व दिल्ली से रू0 3,46,600/- की धनराशि कुल हज खर्च के रूप में जमा करायी गयी थी।
6. हज-2027 हेतु अधिकतम 05 लोग एक साथ आवेदन कर सकते हैं परन्तु सभी आवेदनकर्ता एक ही श्रेणी का होना एवं स्वयं का मोबाइल नम्बर अंकित करना आवश्यक होगा।
7. बिना मेहरम श्रेणी में 65 वर्ष व 65+ की महिलायें भी Ladies Without Mehram Category में आवेदन कर सकती हैं।
8. आनलाइन आवेदन उपरान्त आवेदन फार्म का प्रिन्टआउट डाउनलोड करना होगा एवं उसे उ०प्र० राज्य हज समिति को चयन उपरान्त अन्य निर्धारित प्रपत्रों के साथ उपलब्ध कराना होगा। अतः जनपद कानपुर देहात के ऐसे इच्छुक हज आवेदकों को सूचित किया जाता है कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई से प्राप्त दिशा-निर्देश के क्रम में हज-2027 में जाने वाले हज यात्री अन्तिम तिथि 20 जुलाई, 2026 तक ऑनलाईन आवेदन करें।











