7 जुलाई तक करें मंडल स्तरीय माटीकला पुरस्कार योजना के लिए आवेदन

कानपुर देहात। जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अखिलेश अग्निहोत्री ने बताया कि ‘माटीकला समन्वित विकास कार्यक्रम ‘ अर्न्तगत संचालित माटीकला पुरूस्कार योजना हेतु वित्तीय वर्ष 2026-27 में मण्डल स्तरीय माटीकला पुरस्कार में प्रतिभाग करने हेतु जनपद कानपुर देहात के परम्परागत माटीकला कारीगरों से आवेदन पत्र उ0प्र0 माटीकला बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल www.upmatikalaboard.in दिनांक 07.07.2026 तक आमंत्रित किये जाते है।
मण्डल स्तरीय माटीकला पुरस्कार में प्रतिभाग करने हेतु इच्छुक कारीगर को खण्ड विकास अधिकारी/तहसीलदार/जिला ग्रामोद्योग अधिकारी स्तर से परम्परागत माटीकला कारीगर होना प्रमाणित कराना होगा, प्रतिभागी  सम्बन्धित मण्डल का निवासी हो, आयु 18 वर्ष से अधिक हो एवं पूर्व में प्रतिभागी के परिवार मेें किसी अन्य व्यक्ति को मण्डल स्तरीय पुरस्कार प्राप्त न हुआ हो। शासनादेशानुसार मण्डल स्तरीय प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के माटीकला पुरूस्कार विजूताओं को क्रमशः रू0 15000.00 (रू पन्द्रह हजार मात्र), रू0 12000.00 (रू बारह हजार मात्र) एवं रू0 10000.00 (रू दस हजार मात्र) की धनराशि के चेक आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किये जायेगे। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी हेतु जिला खादी तथा ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय, प्रथम तल बैंक ऑफ इण्डिया, चिटिकपुर रनियां, कानपुर देहात से सम्पर्क कर सकते है।
Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें