कुठौंद जालौन। राजकीय कृषि बीज भण्डार, कुठौन्द पर भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से खरीफ फसलों के उन्नतशील एवं संकर (हाइब्रिड) बीज उपलब्ध करा दिए गए हैं। इनमें मुख्य रूप से अरहर, मूंग, उड़द, बाजरा, मक्का, ज्वार, तिल, आदि फसलों के बीज उपलब्ध हैं।
किसानों को उनकी मांग के अनुसार शासन द्वारा निर्धारित अनुदान (सब्सिडी) पर “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर बीज वितरित किए जा रहे हैं।
सभी किसान बंधुओं से अनुरोध है कि खरीफ बुवाई से पहले अपने बीज की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए राजकीय कृषि बीज भण्डार, कुठौन्द पर आकर ऑनलाइन बुकिंग कराएं एवं अनुदानित बीज प्राप्त करें। ऑनलाइन बुकिंग के लिए किसान अपने आधार कार्ड, किसान पंजीकरण, फार्मर रजिस्ट्री एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर के साथ स्वयं अपने एंड्रॉयड मोबाइल से अथवा जल सुविधा केन्द्र/जन सेवा केन्द्र या कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों के माध्यम से भी बुकिंग करा सकते हैं।
इसके अतिरिक्त भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के प्रदर्शन हेतु निःशुल्क बीज मिनी किट भी उपलब्ध कराई गई हैं। पात्र किसान शीघ्र पंजीकरण कराकर इस योजना का लाभ उठाएं। मिनी किट का वितरण भी “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा।
अतः सभी किसान भाई समय रहते किसान पंजीकरण, फार्मर रजिस्ट्री, आधार कार्ड एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर के साथ राजकीय कृषि बीज भण्डार, कुठौन्द पर पहुंचकर शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें।
संपर्क करें:
जे. पी. सेंगर (ए.डी.ओ. (कृषि)) – 7355648057
अनुरुद्ध सिंह (प्रभारी, राजकीय कृषि बीज भण्डार, कुठौन्द) – 9690303110
अमन दीक्षित – 7417897344
अभय भान चतुर्वेदी – 9455109966
आदर्श द्विवेदी – 7376775680
अरुण कुमार गौतम – 9936720082










