‘ऑपरेशन दहन’ के तहत 1.64 करोड़ रुपये के 46 किलो से अधिक मादक पदार्थ नष्ट

कानपुर देहात। नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत कानपुर देहात पुलिस ने न्यायालय की अनुमति से एनडीपीएस एक्ट के 94 मामलों से संबंधित लगभग 1 करोड़ 64 लाख 23 हजार रुपये मूल्य के 46.121 किलोग्राम मादक पदार्थों का सुरक्षित विनिष्टीकरण कराया।
यह कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में की गई। विनिष्टीकरण की प्रक्रिया भारत ऑयल एंड वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड के प्लांट, कुंभी (अकबरपुर) में पर्यावरणीय मानकों एवं न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए संपन्न हुई।
विनिष्टीकृत मादक पदार्थों में 8.180 किलोग्राम गांजा, 34.456 किलोग्राम चरस, 0.369 किलोग्राम स्मैक/हेरोइन तथा 3.116 किलोग्राम अन्य मादक पदार्थ शामिल हैं। कुल मिलाकर 46.121 किलोग्राम मादक पदार्थों को नष्ट किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। ऑपरेशन दहन के तहत न्यायालय से अनुमति प्राप्त मादक पदार्थों का समयबद्ध, सुरक्षित एवं पारदर्शी विनिष्टीकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि उनके दोबारा दुरुपयोग की किसी भी संभावना को समाप्त किया जा सके। पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रखने की बात कही।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें