जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, बेबी ऑफ सबीना को पोलियो ड्रॉप पिलाकर दिया जनजागरूकता का संदेश

 

कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह के नेतृत्व में आज जिला महिला चिकित्सालय, अकबरपुर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर जय गोविंद एवं मुख्य चिकित्साधीक्षक, जिला महिला चिकित्सालय की उपस्थिति में फीता काटकर अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया तथा बेबी ऑफ सबीना को पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित माताओं एवं परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि पोलियो एक गंभीर एवं संक्रामक बीमारी है, जिससे बच्चों में स्थायी शारीरिक विकलांगता उत्पन्न हो सकती है, किन्तु समय पर पोलियो की खुराक दिए जाने से इस बीमारी से प्रभावी बचाव संभव है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को प्रत्येक चरण में पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान केवल एक स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य का अभियान है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे तथा घर-घर पहुंचकर शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने वहां उपस्थित माताओं को नियमित टीकाकरण एवं पल्स पोलियो अभियान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोलियो मुक्त समाज के निर्माण में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद में अभियान के सफल संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं तथा बूथों के साथ-साथ स्वास्थ्य टीमों द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्साधीक्षक महिला चिकित्सालय डॉ वंदना सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एस एल वर्मा, एमओआईसी डॉ खान अहित अन्य चिकित्सकगण, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें