आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, भोगनीपुर पुलिस की कार्रवाई

कानपुर देहात। भोगनीपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजेश कुमार द्विवेदी (61), निवासी ग्राम हांसा, थाना कदौरा, जनपद जालौन को मवई रोड स्थित भूप सिंह के ढाबे के सामने पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में दर्ज मुकदमे में आरोप है कि मृतक शिवगणेश ने वर्ष 2022 में चंद्र प्रकाश को उधार दिलाने में मदद की थी। आरोप है कि पूरा पैसा चुकाने के बावजूद आरोपी राजेश द्विवेदी और उसके साथियों ने मनमाना ब्याज मांगते हुए लगातार धमकाया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इसी उत्पीड़न से परेशान होकर 17 दिसंबर 2025 को शिवगणेश ने तेजाब पी लिया था, जिनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था।
मृतक की पत्नी रीता तिवारी की तहरीर पर 19 दिसंबर 2025 को थाना भोगनीपुर में धारा 108 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वांछित आरोपी राजेश कुमार द्विवेदी को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पहले भी जुआ अधिनियम सहित अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी पुखरायां उपनिरीक्षक अमरेन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल हर्ष चौधरी तथा आरक्षी अनुज कुमार शामिल रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें