कानपुर देहात – राजपुर कानपुर देहात में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 65,, वर्षीय वृद्ध कृष्ण कुमार पाल की मौत हो गई कृष्ण कुमार पाल शनिवार सुबह टहलने निकले थे तभी तेज रफ़्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे उनका शव क्षत-विक्षत हो गया घटना की जानकारी मृतक के पुत्र उत्तम पाल ने 112,, नंबर पर पुलिस को दी सूचना मिलते ही राजपुर चौकी इंचार्ज गुरेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे इस घटना से आक्रोषित ग्रामीणों ने मुग़ल मार्ग जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और पुलिस समझानें बुझाने के काफी देर बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया जिसके बाद पुलिस ने मार्ग को सुचारू कराया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन की तालाश कर रही है उन्होंने यह भी कहा कि प्रार्थना पत्र मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी
संवाददाता
साहिल कटियार
कानपुर देहात













