कानपुर देहात। जिला जज रविन्द्र सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रणविजय सिंह, जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बंदी गृह, बैरक, भोजनालय समेत विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण कर कैदियों की सुरक्षा, स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता और रहन-सहन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी, निगरानी व्यवस्था और आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने कारागार प्रशासन को सुरक्षा और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि जेल का संचालन सुरक्षित, पारदर्शी और मानवीय मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान जिला कारागार अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।













