ऐरवा कटरा। शासन के निर्देशानुसार आज थाना ऐरवा कटरा परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना गया और उनके त्वरित निस्तारण की कार्रवाई की गई।
जनसुनवाई के दौरान मुख्य रूप से राजस्व विभाग से संबंधित कुल 5 शिकायतें प्राप्त हुईं। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनकर और कागजात की जांच कर 3 समस्याओं का मौके पर ही सफल निस्तारण कर दिया। शेष बची 2 शिकायतों के निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित टीम को कड़े दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से थाना प्रभारी गंगा दास गौतम, कस्बा इंचार्ज हबीब खान, एसआई विमल कुमार सहित राजस्व विभाग की टीम से कानूनगो और क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना ही प्रशासन की मुख्य प्राथमिकता है।
संवाददाता — गौरव कुमार पोरवाल













