कालपी(जालौन) बीती शाम चौकी प्रभारी ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर मुकदमे से संबंधित जुर्म धारा 352 351(2) वीएनएस 9 व 10 के तहत पुलिस अभिरक्षा में जेल भेजा।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली कालपी प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी निर्देश पर महमूदपुरा चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल पुलिस बल के साथ बुधवार की शाम मुकदमे पर चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तारी करने में जुटे हुए थे वही मुखबिर की सूचना मिलते ही किले घाट में पहुंचकर हरीगंज निवासी वांछित अभियुक्त रमेश चंद्र गुप्ता पुत्र हृदय नारायण स्थापित जंगल की झाड़ियां में छिपा हुआ था तभी पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेरकर गिरफ्तार किया एवं कोतवाली के हवालात में बंद किया दूसरे दिन गुरुवार को संबंधित मुकदमा की धाराओं में अभियुक्त को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण करा कर जेल भेजा।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













