कानपुर देहात पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, अवैध असलहा-शराब समेत कई आरोपी गिरफ्तार

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में  अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया।
थाना रूरा पुलिस ने एक आरोपी को अवैध 315 बोर अधिया और चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। वहीं थाना भोगनीपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 135 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसी थाना पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ के बाद लूट व आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया।
थाना रनियां पुलिस ने एक पुराने मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि थाना शिवली पुलिस ने बीएनएस और आईटी एक्ट से जुड़े मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।
इसके अलावा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में 26 व्यक्तियों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत चालान कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें