ओलंपिक दिवस के अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम, कानपुर देहात में खेल आयोजन संपन्न

 

कानपुर देहात।अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर कानपुर देहात के स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी एसोसिएशन कानपुर देहात एवं स्पोर्ट्स स्टेडियम, कानपुर देहात के संयुक्त तत्वावधान में खेल एवं फिटनेस आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, स्वस्थ जीवनशैली एवं खेल संस्कृति को बढ़ावा देना रहा। आयोजित कार्यक्रम में कुल 50 बालक एवं 20 बालिकाओं ने प्रतिभाग करते हुए विभिन्न खेल गतिविधियों एवं फिटनेस कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन एवं टीम भावना का परिचय देते हुए आयोजन को सफल बनाया।0इस अवसर पर खिलाड़ियों को ओलंपिक आंदोलन के मूल उद्देश्यों, खेलों के महत्व तथा नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक किया गया। उपस्थित प्रशिक्षकों एवं खेल अधिकारियों द्वारा खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास, सकारात्मक प्रतिस्पर्धा एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी नीलम सिद्दीकी ने बताया कि ओलंपिक दिवस विश्व स्तर पर खेलों के माध्यम से शांति, एकता एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनपद में खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने एवं खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाता है। उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अनुशासन, नियमित अभ्यास एवं समर्पण के बल पर खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को खेलों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ एवं सक्रिय समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। आयोजन का समापन खिलाड़ियों एवं उपस्थितजनों द्वारा खेल भावना को आत्मसात करने के संकल्प के साथ किया गया। इस दौरान विभिन्न खेलों के कोच व प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें