नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भोगनीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कानपुर देहात। महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना भोगनीपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 20 जून 2026 को एक व्यक्ति ने अपनी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत थाना भोगनीपुर में दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर आरोपी सूरज पुत्र स्वर्गीय अनिल कुमार निवासी ग्राम सलामतपुर, थाना घाटमपुर, जनपद कानपुर नगर के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए भोगनीपुर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने 23 जून 2026 को बढ़ौली मोड़ से लगभग 50 मीटर आगे पुखरायां की ओर सड़क किनारे से आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 24 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध इसी मामले में थाना भोगनीपुर में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर जनपद में अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें