कालपी(जालौन) भगवान वेद व्यास की जन्मस्थली एवं धार्मिक नगरी कालपी में पुरुषोत्तम मास के (ज्येष्ठ मास) चलते आज अष्टम मंगलवार को भी नगर के हनुमान मंदिरों मे सुन्दरकांड पाठ के साथ भंडारों का आयोजन बड़ी ही श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ।
मंगलवार को आयोजन की श्रंखला में वहीं रामगंज स्थित प्राचीन जगदीश्वर हनुमान जी के मंदिर मे ज्येष्ठ मास के अष्टम मंगलवार को भी मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें
मंदिर कमेटी के सदस्यों जिसमे प्रमुख रूप से विवेक दीक्षित प्रतिनिधि सभासद गणेश गंज वार्ड, दिलीप सिंह सेंगर, मानवेंद्र सिंह चौहान, माधौसिंह यादव, भगवान दास तिवारी, रामदास तिवारी, देवेन्द्र गुप्ता, अतुल बडेरिया, डा. प्रदीप गुप्ता, हृदेश श्रीवास्तव, आशू जादौन, बबलू सिंह चौहान, सबोध द्विवेदी भाजपा नगर अध्यक्ष, विजय सिंह राठौर, बबलू प्रजापत,उपस्थिति-आर०एन०शुक्ला, हरिश्चन्द्र दीक्षित (बापू), आशुतोष मिश्रा, लक्ष्मीकांत अमीन, ओमप्रकाश शर्मा, राजू पाठक, अशोक गोस्वामी आदि गणमान्य मौजूद रहे ।वही रेलवे स्टेशन चौराहे स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर प्रांगण में बाहर से आयी टीम द्वारा सुन्दर कांड पाठ का आयोजन व विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें प्रमुख रुप से योगेन्द्र नारायन शुक्ल बैद्य,ज्ञानेन्द्र मिश्रा,शरद शुक्ला, भारत सिंह यादव, पुजारी कल्लू बाबा सहित अनेक सहयोगी मौजूद रहे।छंग्गे आश्रम हनुमान मन्दिर में महन्त मनीष महाराज द्वारा सुन्दर कांड का आयोजन हुआ तथा भण्डारे का आयोजन हुआ।राधे गार्डन में गेट के बाहर कन्हैया गुप्ता द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन के साथ नगर के निम्न स्थानों व मन्दिरों मे भजन कीर्तन व भण्डारे के आयोजन किये गये।
आर०एन शुक्ला पत्रकार













