अपराध नियंत्रण अभियान में कानपुर देहात पुलिस की कार्रवाई, 7 वारंटी समेत 10 आरोपी गिरफ्तार

कानपुर देहात। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कई वांछित एवं वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना सट्टी पुलिस ने एक पुराने मारपीट के मामले में वारंटी उमाशंकर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की। वहीं थाना डेरापुर पुलिस ने वारंटी यशपाल को गिरफ्तार किया। थाना मंगलपुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वारंटी भूरा सिंह, मनोज और मुकेश को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू की।
इसके अलावा नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में थाना मंगलपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शाहिद, शाहरूख और वाहिद को गिरफ्तार किया। मामले में अपहृत बालिका को पूर्व में सकुशल बरामद किया जा चुका है।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 24 व्यक्तियों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के अंतर्गत चालान किया। इनमें अकबरपुर, रूरा, गजनेर, रनियां, भोगनीपुर, मंगलपुर, रसूलाबाद और शिवली थाना क्षेत्रों के व्यक्ति शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें