ईओ ने पालिका के विकास कराने में जो सर्वाधिक सहयोग प्रदान किया है आपकी यादगार दिल से भूलाना असंभव साबित होगी-अरविंद

पालिका अध्यक्ष समेत सभी सभासद एवं स्टाफ की यादगार सदैव दिल में समावेश रहेगी-अवनीश कुमार शुक्ल
कालपी जालौन – पालिका अधिशाषी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ल के गैर जनपद तबादला होने पर पालिका अध्यक्ष एवं सभासदों तथा समस्त स्टाफ ने बड़े हर्षोल्लास के तहत विदाई कर उपहार राधा कृष्ण की प्रतिमा देकर सम्मानित किया।
सोमवार के दिन नगर पालिका परिषद कालपी सभागार में आयोजित विदाई समारोह पर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव ने विदाई समय ईओ शुक्ला का माल्यार्पण कर सम्मानित करते हुए कहां कि कोई भी व्यक्ति सर्विस में जो आया है उसे एक दूसरे जगह तबादले पर जाने की एवं सेवा से निर्वित होने की एक सतत प्रक्रिया है उन्होंने ईओ शुक्ल के द्वारा 3 साल पालिका में सेवाएं देने पर जमकर सराहना करते हुए कहाकि जिस तरह से मुझे अपना छोटा भाई मानकर पालिका में विकास कार्यों को लेकर सर्वाधिक सहयोग प्रदान किया है आपकी यादगार मेरे दिलों में जिंदगी भर समावेश रहेगी समारोह में विदाई ले रहे पालिका ईओ अवनीश कुमार शुक्ल ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस पालिका में रहकर 3 साल तक नगर को सजाने में आप लोगों द्वारा सर्वाधिक सहयोग मिला है इस सहयोग एवं स्नेह को अपने दिलों में जीवन भर यादगार में रहेंगी पालिका आर आई अजीत सिंह यादव अवर अभियंता प्रवीण कुमार मौर्य तथा सभासदों ने उनकी कार्य शैली पर जमकर सराहना की अध्यक्ष एवं सभासदों तथा पूरे स्टाफ ने ईओ शुक्ल का माल्यार्पण कर अभूतपूर्व स्वागत किया साथ में उपहार भी देकर बड़े धूमधाम से विदाई की गई विदाई समारोह का संचालन प्रधान लेखाकार हरि भूषण सिंह चौहान ने चार चांद लगाकर रोमांचक होता हुआ सुशोभित नजर आया स्वागत करने वालों में लिपिक शिशुपाल सिंह उर्फ़ पप्पी यादव सरफराज खान उर्फ बाबा रमेश कुमार यादव कमल सिंह महेंद्र सिंह प्रियांशु द्विवेदी इरफान मंसूरी सभासदों में कपिल शुक्ला खान बाबू पप्पू खान धर्मेंद्र निषाद धर्मेंद्र पाल आदि लोगों ने विदाई पर सम्मानित किया।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें