सर्किल कोतवाली से सभी थाना अपराध मुक्त तथा शांति व्यवस्था सदैव कायम रहेगी-राजेश कमल

कालपी जालौन – नवागंतुक पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि क्षेत्र के अपराधी किस्म के व्यक्ति अपने घर पर रहकर जीवन को सकुशल तरीके से बिताएं या तो क्षेत्र छोड़कर बाहर चले जाएं इसी में भलाई होगी यदि सर्किल थानों में अपराध करने की हिम्मत जुटाई तो ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा कानून के तहत मुकदमा कायम करा कर जेल के सलाखों के पीछे भिजवाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।
सोमवार के दिन तहसील कालपी कैंपस कार्यालय में नवागंतुक सीओ राजेश कमल ने एक भेंट में अवगत कराया कि वर्ष 2018 पीपीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर पुलिस विभाग में सीओ पद पर नियुक्ति होकर जनता की सेवा करने का एक अवसर प्राप्त हुआ था जनपद हमीरपुर तहसील राठ में प्रथम नियुक्ति सीओ पद में वर्ष 2022 दिसंबर हुई थी इसके उपरांत जनपद हमीरपुर मे वर्ष 2023 मुख्यालय में सदर सीओ पद तैनाती होकर 3 साल जनता की सेवा का अवसर प्राप्त हुआ था इसके बाद वर्ष 2026 में हमीरपुर से जनपद जालौन पुलिस लाइन में सीओ पद में तैनाती हुई इसके बाद उरई पुलिस लाइन से पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने तहसील कालपी अतिरिक्त चार्ज सीओ पद का मिला है उन्होंने बताया कि हमारे पुलिस अधीक्षक ने जिस उम्मीद के तहत तहसील कालपी का अतिरिक्त पदभार सौपा है उसी उम्मीद के तहत जनता की सेवा में सदैव खरा उतरूंगा साथ में सर्किल के सभी थानों में अमन शांति सदैव कायम रखवाना मेरी आदत में शुमार होगा जनता के लिए मेरे 24 घंटे दरवाजे खुले रहेंगे बिना बिचौलिए के फरियादी कभी भी अपनी पीड़ा को सुना सकते हैं मैं आपकी सेवा में सदैव खरा उतरूंगा मैं बिहार प्रांत जनपद पटना का मूल निवासी हूं अपराधी प्रवृत्ति व्यक्ति को कार्यालय में प्रवेश सदैव वर्जित रहेगा।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें