कालपी जालौन – हाईवे एवं सड़क पर रविवार की रात तथा सोमवार को सुबह 38 वर्षीय भानु प्रताप पुत्र हरि नारायण निवासी रावगंज 21 वर्षीय आलोक पुत्र हरिश्चंद्र निवासी मदारीपुर समेत दोनों लोग कहीं से अपने निज निवास जा रहे थे उसी समय अलग-अलग जगह में अज्ञात वाहन की टक्कर से उपरोक्त दोनों युवक अपनी-अपनी जगह बुरी तरह से घायल हुए घटना की सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस कर्मियों ने सड़क पर अलग-अलग जगह पड़े दोनों घायल युवकों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में इलाज हेतु भर्ती कराया अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक चक्र ने दोनों घायलों की अलग-अलग समय में जांच की जांच दौरान स्थिति नाजुक पाए जाने पर प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल उरई रिफर किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













