कानपुर देहात। न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के कुशल निर्देशन में नूपुर श्रीवास्तव, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात द्वारा वन स्टॉप सेन्टर, कानपुर देहात का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। दौरान निरीक्षण निराश्रित बालिकाओं से मुलाकात कर उनके रहने खाने सम्बन्धी व काउंसलिंग सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की गयी व उन्हें विधिक सहायता के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी। दौरान निरीक्षण प्रबन्धक, वन स्टॉप सेन्टर, काउंसलर, एवं सुरक्षाकर्मी इत्यादि मौजूद रहे।













