बाबई रोड–सिरसा कलार मुख्य मार्ग पर सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

उरई जालौन। बाबई रोड–सिरसा कलार मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत नगरी के पास लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है।
स्थल पर मौजूद ग्रामीणों सोनू ध्रुव जी महेंद्र. नरेश कुमार. आनंद कुमार. दीपराज ने निर्माणाधीन सड़क की ऊपरी परत को हाथ से हटाकर नीचे की गिट्टी दिखाते हुए दावा किया कि सड़क की सतह कमजोर है और निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। उनका कहना है कि नई बनी सड़क कुछ ही समय में उखड़ने लगी है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संदेह पैदा हो गया है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर निर्माण सामग्री और कार्य की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराएं। उनका कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो सरकारी धन का दुरुपयोग होगा और क्षेत्र की जनता को मजबूत एवं टिकाऊ सड़क का लाभ नहीं मिल पाएगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें