कालपी(जालौन) सड़क में बीती रात तथा रविवार को सुबह बाइक सवार उपरोक्त चार लोग सड़क दुर्घटना में पूरी तरह घायल हुए।
खबर के अनुसार 40 वर्षीय अंजू पत्नी ओम नारायण निवासी रावगंज 40 वर्षीय विनोद पुत्र श्री राम निवासी कटना समेत दोनों लोग शादी समारोह में खाना बनाने के उपरांत बाइक में सवार होकर शनिवार की रात कालपी की ओर आ रहे थे तभी महेवा सड़क पर अज्ञात बाहन की टक्कर से बुरी तरह से घायल हुए घटना की सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस के कर्मियों ने सड़क पर पड़े महिला युवक को घायल अवस्था में उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में इलाज हेतु भर्ती कराया इसी क्रम में सुबह 10 बजे 60 वर्षीय वीर सिंह पुत्र नाथू एवं उनकी पत्नी 55 वर्षीय सुनीता निवासीगण थाना सिरसा कलार ग्राम मधापुर पति अपनी पत्नी को बाइक में बैठा कर कालपी की ओर आ रहा था तभी महेवा सड़क हिम्मतपुर बघौरा समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर बुरी तरह घायल किया तथा वाहन चालक वाहन लेकर रफूचक्कर हुआ घटना की सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस के कर्मियों ने सड़क पर पड़े पति पत्नी को घायल अवस्था में उठाकर सीएचसी कालपी इलाज हेतु भर्ती कराया अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक चक्र ने रात के समय एवं सुबह के समय अलग-अलग घायल मरीजों की जांच की जांच दौरान गंभीर स्थिति पाए जाने पर प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल उरई रिफर किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













