कानपुर देहात में 28वीं कानपुर जोन अंतर जनपदीय पुलिस खेल प्रतियोगिता का भव्य आगाज

कानपुर देहात। पुलिस बल में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क एवं शारीरिक दक्षता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित 28वीं कानपुर जोन अंतर जनपदीय पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर (महिला एवं पुरुष) तथा सेपक टकरा प्रतियोगिता-2026 का सोमवार को पुलिस लाइन ग्राउंड, कानपुर देहात में भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, यमुना प्रसाद (आईपीएस) ने फीता काटकर किया।
तीन दिवसीय यह प्रतियोगिता 22 से 24 जून तक आयोजित की जा रही है। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डीआईजी यमुना प्रसाद ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाते हैं, बल्कि मानसिक दृढ़ता, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन का भी विकास करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता के औपचारिक शुभारंभ की घोषणा की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद, उपजिलाधिकारी राजकुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी लाइन्स/सिकन्दरा सौरभ वर्मा, क्षेत्राधिकारी डेरापुर धर्मेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर राजीव सिरोही सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में कानपुर कमिश्नरेट, कानपुर देहात, इटावा, कन्नौज, औरैया, फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद), झांसी, जालौन तथा ललितपुर की पुरुष एवं महिला टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन समारोह में सभी टीमों ने अनुशासित एवं आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता का पहला वॉलीबॉल मुकाबला इटावा और फतेहगढ़ की टीमों के बीच खेला गया। आयोजन के सफल संचालन में कानपुर देहात पुलिस की पूरी टीम सक्रिय भूमिका निभा रही है। खेल प्रतियोगिता के माध्यम से पुलिस कर्मियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आपसी समन्वय और खेल भावना को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें