सड़क सुरक्षा अभियान में कानपुर देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 194 वाहनों के चालान

कानपुर देहात। सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के उद्देश्य से कानपुर देहात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक  श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान के तहत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक चेकिंग की गई।
अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग करने, हेलमेट का उपयोग न करने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने समेत अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 194 वाहनों का चालान किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपनी एवं दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें। कानपुर देहात पुलिस का यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें