विश्व योग दिवस एवं विश्व संगीत दिवस पर वामा सारथी का भव्य आयोजन, समर कैम्प का हुआ समापन

कानपुर देहात। विश्व योग दिवस एवं विश्व संगीत दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में वामा सारथी के तत्वावधान में पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों के लिए योग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योगाभ्यास, संगीत प्रस्तुतियों एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, रचनात्मकता और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने योगाभ्यास के साथ-साथ संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। आयोजन के दौरान एक माह से संचालित समर कैम्प का भी समापन किया गया।
समर कैम्प में बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट, योग, जुम्बा डांस, संगीत तथा व्यक्तित्व विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। इससे बच्चों के कौशल, आत्मविश्वास एवं रचनात्मक क्षमता में वृद्धि हुई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए वामा सारथी अध्यक्षा अर्चना सिरोही एवं क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर द्वारा उपहार वितरित किए गए।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को योग, संगीत एवं रचनात्मक गतिविधियों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। यह आयोजन पुलिस परिवार के बीच स्वास्थ्य, संस्कार और प्रतिभा विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें