कालपी जालौन नगर पालिका परिषद कालपी के वर्तमान अधिशाषी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ल का तबादला गैर जनपद हो गया था एक सप्ताह से पद रिक्त चल रहा था जिससे पालिका से संबंधित कार्य नहीं हो पा रहे थे उक्त समस्या को शनिवार के दिन तहसील दिवस में मौजूद जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे ने समस्या को संज्ञान में लेकर तत्काल उप जिलाधिकारी कालपी अमित शेखर को ईओ पद का अतिरिक्त चार्ज लेने की निर्देश देकर बात कही वहीं उप जिलाधिकारी शेखर ने बताया कि डीएम का आदेश मिलते ही शीघ्र ही नगर पालिका परिषद कालपी में अधिशाषी अधिकारी का अतिरिक्त चार्ज लेंगे उन्होंने कहा कि पद संभालते ही पालिका से संबंधित कोई भी समस्या को आड़े नहीं आने दूंगा उक्त आदेश से पालिका के अध्यक्ष एवं कर्मचारियों में खुशी की लहर फैल गई।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









