कालपी (जालौन)। ग्राम काशी खेड़ा के लोगों ने सरकारी तालाब पर दबंग लोग कब्जा कर निर्माण की घटना को लेकर उप जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंप कर तत्काल अतिक्रमण हटाये जाने की मांग उठाई।
शनिवार के दिन उक्त गांव के निवासी दलित रामस्वरूप रामबाबू आदि ग्रामीणों ने तालाब के किनारे सरकारी जमीन पर दबंग लोग अवैध रूप से मकान का निर्माण कर कब्जा कर रहे हैं उक्त समस्या से युक्त ज्ञापन तहसीलदार अभिनव तिवारी को सौंपते हुए अवगत कराया कि तालाब के किनारे हरिजन आबादी की जगह थी जिसमें हम प्रार्थी गण कंडा एवं कूड़ा डालते थे अब उस जगह में भू माफिया गोविंद सिंह यादव पुत्र मानसिंह यादव पिंटू यादव पुत्र छोटे सिह शिव सेवक यादव पुत्र जयराम यादव राजा सिंह पुत्र छोरी लाल चतुर सिंह पुत्र अतवल यादव रामकिशोर यादव पुत्र मानसिंह यादव बबलू यादव पुत्र राम प्रकाश यादव रोहित यादव पुत्र सुरेश हरी सिंह पुत्र कल्लू यादव धर्म पुत्र सूरज सिंह यादव संदीप यादव पुत्र रामावतार यादव राजेश पुत्र रामेश्वर तालाब की सामान आबादी में अवैध रूप से कब्जा कर मकान का निर्माण कर रहे हैं हम लोगों ने मना किया सभी भू माफिया साले चमार भाग जाओ नहीं तो जान से मार देंगे तथा जाति सूचक गालियां देकर अपमानित किया उक्त कब्जा हटा कर सरकारी जमीन आबादी की सुरक्षित किए जाने की मांग की ज्ञापन देने वालों में शंभू रमोला महेंद्र सिंह मेवा बलखडी अजय कालीचरण मदन बाबू सिंह टुट्टी आदि लोग मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









