सड़क दुर्घटना में वृद्ध महिला युवक घायल सर्प काटने पर मासूम बच्चा अचेत

कालपी जालौन। सड़क में बीती शाम 40 वर्षीय राम सिंह पुत्र गनपत निवासी थाना सिरसा कलार ग्राम भदेख 62 वर्षीय वृद्ध पत्नी राजेंद्र निवासी गुढा खास समेत दोनों लोग कहीं बाहर से शुक्रवार की शाम तथा रात में अलग-अलग सड़कों में अपने निज निवास जा रहे थे वही अज्ञात बाहन की टक्कर से दोनों लोग घायल हुए घायल की सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस के कर्मियों ने अलग-अलग सड़क पर पड़े घायल लोगों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में इलाज हेतु भर्ती कराया अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विशाल सचान ने वृद्ध घायल महिला की एवं घायल युवक की अलग-अलग समय में जांच की जांच दौरान गंभीर स्थिति पाई जाने पर प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल उरई रिफर किया इसी क्रम में 8 वर्षीय सागर सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी काशीराम कॉलोनी शुक्रवार की रात कहीं बाहर से आकर कॉलोनी में आकर जहरीले सर्प ने काट कर मासूम बच्चे को बेहोश किया वही घर पर मौजूद परिजनों ने बेहोशी हालत में बच्चों को उठाकर सीएचसी कालपी इलाज हेतु ले गए अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विशाल सचान ने जांच की जांच दौरान गंभीर स्थिति पाये जाने पर प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल उरई रिफर किया।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें